बिलासपुर। बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में सर्वसेन समाज बिलासपुर संभाग के जिला अध्यक्षों, संभाग पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, फ़िरक़ा प्रमुखों और इकाई प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने की। बैठक में पूरे संभाग से बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शामिल होकर संगठन को मजबूत करने और समाज को सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार रखे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि “संगठित और जागरूक, सक्रिय समाज इतिहास लिखता है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक जनों की वर्षों की मेहनत से समाज संगठित, सक्रिय और जागरूक हुआ है। उन्होंने इसे समाज के लिए स्वर्णिम समय बताते हुए कहा कि आज समाज से प्रदेश में एक विधायक और दो निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सरकार में हैं, लेकिन समाज को इसका जितना लाभ मिलना चाहिए, उतना नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज अब जागरूक हो चुका है और आने वाले समय में विभिन्न राजनीतिक दलों से विधायक, मंत्री और सांसद के रूप में सेन नाई समाज के प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ में सामने आएंगे। उन्होंने पूरे प्रांत में संगठन को और अधिक सशक्त, मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा समाज को रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास, मुंगेली जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास, जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष श्री विजय सेन, कोरबा जिला प्रभारी इंजीनियर आर. एन. श्रीवास, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास, संभागीय महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती सावित्री श्रीवास (पाली), प्रदेश पदाधिकारी श्री मनोज श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, बबलू श्रीवास, कनौजिया समाज के अध्यक्ष पदाधिकारी नारायण श्रीवास, शिव श्रीवास, सीताराम श्रीवास, श्री घासीराम श्रीवास, मुकेश श्रीवास, विकास श्रीवास, चंद्रप्रकाश श्रीवास, ओमप्रकाश श्रीवास, विनय श्रीवास, प्रकाश श्रीवास, अनिल श्रीवास, मुकेश श्रीवास, शिव प्रसाद श्रीवास, बबलू आदि ने संबोधित किया और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव श्री राजू श्रीवास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संभागीय सचिव श्री चंद्रमणि श्रीवास ने किया।
इस अवसर पर संभागीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन श्रीवास, संभागीय पदाधिकारी श्री बसंत श्रीवास, सुमित श्रीवास, विनय श्रीवास, निखिल श्रीवास, लोकेश श्रीवास, दीपक श्रीवास, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, मनोहर सेन, प्रदीप श्रीवास, नारायण श्रीवास, मोहन श्रीवास, सीताराम श्रीवास, शुभम श्रीवास, अनिल श्रीवास, आनंद श्रीवास, राजन श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, दीपक श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, रघु श्रीवास, दिलहरण श्रीवास, मनोज श्रीवास, भोलू श्रीवास, राजेंद्र श्रीवास, चंद्रेश श्रीवास, राहुल सेन, रोशन श्रीवास, लोकेश श्रीवास, मोहन श्रीवास, मुकेश श्रीवास, पंकज श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, राम श्रीवास, नरेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, पृथ्वी श्रीवास, संतोष श्रीवास, रमेश श्रीवास, गोलू श्रीवास, उमेश श्रीवास, विक्की श्रीवास, ओमप्रकाश श्रीवास, मिंटू श्रीवास, रामायण शिवास, कमलेश श्रीवास, राजेश श्रीवास, शिव प्रसाद श्रीवास सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
