बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने ग्राम सरसेनी में घर-दुकान से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 10.260 लीटर, जिसकी कीमत करीब 4,560 रुपये बताई गई है, जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरसेनी निवासी गोविंदा कुमार नायक (23) अपने घर-दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक काले-लाल रंग के थैले में 180 एमएल की 57 प्लास्टिक शीशियां मिलीं।
मामले में अपराध क्रमांक 275/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
