बिलासपुर:रतनपुर के मेलाभाठा में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निलेश कश्यप (52 वर्ष), निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2026 को मेलाभाठा में एक व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने टीम रवाना की। मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक पवन ठाकुर और अखिलेश पारकर का विशेष योगदान रहा।
