बिलासपुर के जिला अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई एक्टिवा को तारबाहर पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।
प्रार्थिया सृकृति कुडुक 29 अगस्त 2026 को अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एई 4962 से जिला अस्पताल पहुंची थीं। स्कूटी को पार्किंग में खड़ी कर वह अपने पिता के डायलिसिस के लिए अस्पताल के अंदर गईं। वापस लौटने पर एक्टिवा पार्किंग से गायब मिली। शिकायत पर तारबाहर थाने में अपराध क्रमांक 305/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की एक्टिवा को विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।
