बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर चापड़ से हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सत्यम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 14 सितंबर की शाम सदर बाजार स्थित करोना चौक के पास राजेन्द्र रजक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के चापड़ से राजेन्द्र के सिर और हाथ पर वार कर घायल कर दिया।
घटना की रिपोर्ट राजेन्द्र के बेटे आदित्य रजक ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 520/26 के तहत धारा 296, 119(1), 118(1) और 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी सत्यम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोंडपारा रमचंदन बाड़ा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे का चापड़ भी बरामद कर लिया। आरोपी को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
