चकरभाठा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों, अड्डेबाजों और नशाखोरी में लिप्त संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मारपीट, अड्डेबाजी व नशे जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई की।
कार्रवाई में जीत वर्मा, पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय, समीर दास मानिकपुरी, प्रियांशु वर्मा, हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा, आयुष्मान वर्मा, रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा, करन सोनवानी और शत्रुहन निषाद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा चकरभाठा थाना पुलिस को दें।
