बिलासपुर। डोंगरिपारा कोटा में धारदार चाकू लेकर घूम रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोंगरिपारा में एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मोहम्मद जुम्मन पिता मोहम्मद बरकत, उम्र 45 वर्ष, निवासी डोंगरिपारा कोटा को पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 784/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, आरक्षक धर्मेंद्र साहू और आरक्षक संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।
