बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में मकान का ताला तोड़कर तांबे और कांसे के बर्तन चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी आदित्य मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 07 नग तांबे के कलश-लोटा और 01 नग कांसे का लोटा बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी मनोज राज की शिकायत पर 13 सितंबर 2026 को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान संदेही आदित्य मिश्रा का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की आरी और हथौड़ा भी जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए 17 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक दीप सिंह कंवर, संजय श्याम, ज्वाला सिंह और धर्मेंद्र साहू की टीम ने की।
