बिलासपुर में सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले गुण्डा बदमाश अंकुश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि टीकरापारा निवासी अंकुश यादव ज्वाली नाला मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पीछे मैदान के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 519/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी अंकुश यादव पिता सुरेश यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी टीकरापारा यादव मोहल्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बदमाशों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
