बिलासपुर। मोपका क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स, मोपका के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर उसे हवा में लहरा रहा है और आसपास मौजूद लोगों तथा आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी पिता नंदलाल चक्रवर्ती, उम्र 36 वर्ष, निवासी पचरीघाट, बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
मामले में अपराध क्रमांक 1314/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
