13 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस का ध्यान खींचा है। वीडियो में एक युवक सिम्स अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में पदस्थ स्टाफ के साथ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी-चमकी देता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान प्रियांशु मिश्रा पिता दीपक मिश्रा, उम्र 22 वर्ष, निवासी सरजू बगीचा, सिविल लाइन, बिलासपुर के रूप में की। पुलिस के मुताबिक युवक के इस कृत्य से शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रियांशु मिश्रा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह धमकी देने और भय का माहौल बनाने वाले कृत्यों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
