12 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के सामने से चोरी हुई एक्टिवा के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा क्रमांक CG10/Y6884 बरामद कर जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार सदर बाजार निवासी विनोद कुमार मिश्रा (90) ने 10 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 सितंबर की रात उन्होंने अपनी एक्टिवा घर के सामने लॉक कर खड़ी की थी। सुबह करीब 9:30 बजे वाहन गायब मिला। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वाहन की तलाश तेज की। इसी दौरान शनिचरी रपटा पुल के पास वाहन जांच में रितिक यादव (24), निवासी रामायण चौक चांटीडीह को चोरी की एक्टिवा चलाते पकड़ा गया। वाहन का नंबर भी खुरचा हुआ मिला। जांच में एक्टिवा चोरी के प्रकरण में दर्ज होना सामने आया।
पूछताछ में आरोपी ने एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी रितिक यादव को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
