11 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर में सिरगिट्टी पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार आरोपी कृष्णा ध्रुव (21) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 6 सितंबर को प्रार्थी के साथ मारपीट कर चाकू से वार किया था और घटना के बाद फरार हो गया था।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को नयापारा क्षेत्र से हिरासत में लिया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों को देखते हुए चाकूबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
