11 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। थाना हिर्री क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने मोहदा, भोजपुरी टोल प्लाजा समेत चिन्हित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार जांच के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में अरुण दिव्य (19), उमेश कोसले (22), आशीष बंजारे (26) तीनों निवासी ग्राम उमरिया, थाना पथरिया, जिला मुंगेली और अजय निषाद (24), निवासी मोहदा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर हिर्री पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशाखोरी, सार्वजनिक स्थानों पर अशांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
