10 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू के साथ 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करन साहू, निवासी कुंदरापारा तिफरा, यदुनंदन नगर तिफरा के पास चाकू लेकर घूम रहा था।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 661/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक गतिविधियों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
