10 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नुकीली धातु से युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी आशीष यादव (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सिम्स अस्पताल गेट के पास राहुल श्रीवास के साथ गाली-गलौज कर नुकीले हथियार से हथेली पर चोट पहुंचाने का आरोप है।
मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 486/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। 9 सितंबर को सूचना के आधार पर पुलिस ने गोंडपारा क्षेत्र से उसे घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से नुकीला लोहे का पेचकस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
