08 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 8 सितम्बर 2026। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में गनियारी के मल्टी एक्टिविटी सेंटर का ट्रांसफार्मर बदलने, भेलवापारा स्कूल भवन की मरम्मत और धूमा में मेन नहर पर पुलिया निर्माण की मांग सामने आई।

वहीं देवकीरारी में यूरिया खाद की गुणवत्ता, कुदुदंड में सीमांकन में देरी, सकर्रा निवासी महिला द्वारा आपदा राहत राशि, दरसराम पनिक द्वारा एनएचएआई से भूमि मुआवजा और टिकरापारा निवासी दिव्यांग व्यक्ति द्वारा बंद निराश्रित पेंशन दोबारा शुरू कराने की मांग रखी गई।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी और ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।
सीजी क्राइम रिपोर्टर — प्रधान संपादक
