09 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में दो साल की मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि घरेलू विवाद के बीच बच्ची को जलती आग में डाल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।

मासूम के हाथ, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्ची और उसकी मां के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में बच्ची के झुलसने की जानकारी सामने आई।

मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी नीतिन लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि आखिर घरेलू विवाद के बीच मासूम के साथ क्या हुआ और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
