07 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष
रायगढ़:धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर वीडियो बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक पर पुलिस ने सख्ती दिखाई।
सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने इंस्टाग्राम पहचान के आधार पर 25 वर्षीय जयदेव मंडल, निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को बुलाकर पूछताछ की। युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना स्वीकार किया।
पुलिस ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना इस्तेमाल की कड़ी समझाइश दी। युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया।
रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है। अशोभनीय, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
