बिलासपुर जिले के ग्राम धौराभाठा में चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने और हमला करने के लिए दौड़ाने के मामले में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय संजय टंडन को गिरफ्तार किया है। घटना 26 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:10 बजे की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संजय टंडन को पकड़ा और उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 342/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में पीएसआई लीलाधर देशमुख, पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह तथा आरक्षक सुनील सिंह, जय प्रकाश कंवर और जितेंद्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।
