07 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। रक्षाबंधन की रात खपरगंज में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 और आरोपियों—सन्नी ध्रुव, दुर्गेश पुरी गोस्वामी उर्फ गोगा, अभिजित नेताम उर्फ निखिल नेताम, करण कश्यप उर्फ बडू और कन्हैया मरावी उर्फ मोटू—को गिरफ्तार किया है।

इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में अब तक कुल 29 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं। इससे पहले 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से 4 को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया था।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से खपरगंज कांड में आरोपियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अन्य संदिग्धों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
