07 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद सकरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को इंस्टाग्राम के यूथ टाइम्स डिजिटल मीडिया पर दो युवकों का चाकू लहराते हुए वीडियो सामने आया। वीडियो की जांच में दोनों की पहचान सुनील पाल उर्फ बुट्टी (20), निवासी बजरंग मोहल्ला और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20), निवासी बंधवापारा सकरी के रूप में हुई।
सकरी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वीडियो में चाकू लहराने की बात स्वीकार की। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 822/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
