06 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के लिबरा स्थित CHP चौक हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पुलिस बल पर हमला, पथराव, लूटपाट, आगजनी, तोड़फोड़, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।
27 दिसंबर 2025 को आंदोलन के दौरान भीड़ के उग्र होने पर पुलिस बल पर लाठी-डंडे, टांगी और पत्थरों से हमला करने, शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप हैं। मामले की जांच में आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद कमलेश सेठ, अम्बिका चौधरी, सुनाउ सिदार, तपस्विनी प्रधान और भगवति सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस मामले में अब तक कुल 38 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस के मुताबिक गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
