06 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष
रायगढ़:घरघोड़ा पुलिस ने जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी तारिख अनवर उर्फ मोनू खान (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला फरवरी 2026 का है। आरोप है कि कंचनपुर के पास रास्ता नहीं देने पर आरोपी ने अपनी कार पिकअप वाहन के सामने अड़ाकर उसे रोका और चालक को नीचे खींचकर जातिसूचक एवं अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत पर घरघोड़ा थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां घटना स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर | प्रधान संपादक
