05 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। करौना चौक पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 45 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक मलखंभ प्रतियोगिता इस वर्ष भी उत्साह के साथ आयोजित हुई। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

शाम से खिलाड़ियों ने ग्रीस लगे खंभे पर चढ़ने और मटकी तक पहुंचने के लिए जोर आजमाइश की। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे तीन प्रतिभागियों—यश यादव, आर्यन यादव और रितेश नामदेव—ने मटकी फोड़कर बाजी अपने नाम की।

समापन अवसर पर ललित मखीजा और जवाहर सराफ ने विजेताओं को 15 हजार रुपये नकद, शील्ड और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, किरण सिंह, कमल सोनी, संजय दुबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
45 वर्षों से जारी यह आयोजन आज भी बिलासपुर की खेल और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए हुए है।
