05 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर में चाकूबाजी और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर (22 वर्ष), निवासी एनी कॉलोनी, तोरवा है।
29 अगस्त को वैशाली अपार्टमेंट में युवकों के बीच मारपीट, गाली-गलौच और चाकू लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। मामले में वरुण और अमन हठगेन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं फरार आरोपी गुलशन की लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने 4 सितंबर को गुलशन हण्डलेश्कर को दबोच लिया। पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरोपी थाना तारबहार के एक अन्य प्रकरण में भी फरार चल रहा था। उस मामले में भी उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई है।
तोरवा पुलिस अब प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
