05 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। सर्व विप्र महिला समाज द्वारा रविवार, 6 सितंबर को होटल टोपाज़ में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में समाज की महिलाएं सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ तीज पर्व का उत्साह मनाएंगी।
समारोह में समाज की महिलाओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, नेहा मिश्रा, वर्षा तिवारी, वंदना मिश्रा, अंशुल पांडेय, संध्या पांडेय, नीलिमा शर्मा, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अदिति मिश्रा, अल्का पांडेय, पिंकी पांडेय, वर्षा दुबे एवं विजयलक्ष्मी शर्मा सहित समाज की अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगी।
आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आपस में जोड़ने, पारंपरिक त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।
