05 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:(थाना तोरवा)तोरवा क्षेत्र में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग जारी है। इसी दौरान 4 सितंबर 2026 को कासिमपारा के पास एक सिरफिरा बदमाश हाथ में धारदार चाकू लेकर घूमते हुए लोगों के बीच दहशत और अशांति का माहौल बना रहा था।
सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गुलजार उर्फ बच्चा हडलेश्कर, उम्र 19 वर्ष, निवासी एनी कॉलोनी तोरवा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 485/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
