05 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर (थाना तोरवा)रेलवे पटरी किनारे ठेकेदारी कार्य में चौकीदारी कर रहे नरेश गुप्ता की सिर पर वजनदार हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तोरवा पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज में एक संदिग्ध हाथ में हथौड़ा लेकर सो रहे चौकीदार की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने पहचान कर बापूनगर निवासी 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।
पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले साइकिल चलाते समय सड़क का पानी चौकीदार पर पड़ गया था। इसी बात पर चौकीदार ने उसे गाली देकर थप्पड़ मारा था। इसी रंजिश में आरोपी ने रात में सो रहे चौकीदार के सिर पर हथौड़े से 4-5 बार वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वजनदार लोहे का हथौड़ा बरामद कर लिया है। विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
