04 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर (थाना सरकंडा)अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को 40 पाव देशी शराब और 630 रुपये की बिक्री रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि प्रभात चौक के पास एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही महिला थैले को छिपाने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर थैले से 40 सीलबंद शीशियों में कुल 7.200 लीटर देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 3,200 रुपये, और बिक्री के 630 रुपये नकद बरामद हुए। कुल जब्ती 3,830 रुपये की बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान शीतला साहू (26 वर्ष) के रूप में हुई। शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब जब्त कर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
