04 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:(थाना सरकंडा)सार्वजनिक जगहों पर चाकू और गुफ्ती लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि अशोक नगर तालाब और डबरीपारा रोड स्थित देवांगन सामुदायिक भवन के पास दो युवक हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल खान उम्र 23 वर्ष और दीपक श्रीवास उर्फ मान्या उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से धारदार चाकू और दूसरे के कब्जे से गुफ्ती बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।
