04 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:चोरी का सामान खपाने निकले दो कबाड़ियों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 310 किलो लोहे का कबाड़ बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 72 हजार रुपये कीमत का कबाड़ जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को ग्राम भैसबोड़ फाटक के पास दो व्यक्ति साइकिल रिक्शा में लोहे का कबाड़ लेकर जाते मिले। पूछताछ में उनकी पहचान भानु प्रताप चतुर्वेदी (29) निवासी मिनीबस्ती और मुकेश दास मानिकपुरी (29) निवासी बोडसरा के रूप में हुई।
तलाशी में भानु के रिक्शे से करीब 150 किलो और मुकेश के कब्जे से 160 किलो लोहे का छड़, टीना व अन्य कबाड़ बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी का सामान खरीदकर खपाने का काम कर रहे थे। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
