04 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
मिनीबस्ती जरहाभाठा में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक बदमाश को पकड़कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई।
पकड़े गए आरोपी
फारूख कुरैशी
अमित श्रीवास
राजेश्वर बहेलिया
अब्दुल आबिद
बाबा खान
सईद अहमद
मोहम्मद जहीर खान
आर्यन रात्रे
देव सिदार
समद अली
साहिल कुमार
वहीं शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में 11 अन्य लोगों पर बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
