04 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले हेमत करवा, दिनेश यादव और निर्मलदास उर्फ लुलु मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 धारदार चाकू बरामद किए गए। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं, शांति भंग की आशंका पर गोविंद यादव और राजा यादव उर्फ राहुल यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा लूट और चोरी के दो मामलों में वर्ष 2024 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मोहित उर्फ कांचो मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने और अशांति फैलाने वाले तत्वों में हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
