04 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
रतनपुर। महामाया चौक के पास धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को सूचना मिली थी कि महामाया चौक के पास दो युवक चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभय सारथी (19) और करन सारथी (28) को चाकू सहित पकड़ लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अंजली वर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर | प्रधान संपादक
