26 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महमंद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, राष्ट्रीय समन्वयक-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम समय होता है। आज के परिवेश में जो व्यक्ति जितना शिक्षित और दीक्षित होगा, वह उतना ही सफल होगा। शिक्षा जीवन के लिए अति अनिवार्य है, लेकिन शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। बिना संस्कार के शिक्षा अभिशाप भी बन सकती है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप लहरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी ग्रामीण जनों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्य, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, भाजपा नेता श्री बरगाह एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शर्मा मैडम सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम की सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर, जनपद सदस्य श्रीमती रामादेवी मौर्य, कांग्रेस नेता पंडित महेश नारायण मिश्रा, कांग्रेस नेता श्री मोहन जायसवाल, सौरभ मौर्य, शेर, इमरान खान, अमित रजक, सीना यादव, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र साहू, शुभम श्रीवास, जितेंद्र शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
