23 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। तारबाहर थाना क्षेत्र में आरोपी ने पैसे नहीं देने पर युवक से गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी संतोष ध्रुव अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले का अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला (24 वर्ष) वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के साथ मारपीट कर हमला कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तारबाहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 298/2026 के तहत धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, आरक्षक महेंद्र सोनकर, नुरूल कादिर, रूपलाल चंद्रा एवं भागीरथी गेदले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
