23 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। पावन सावन माह के अवसर पर रविवार, 23 अगस्त को हाई स्कूल बहतराई में सार्वजनिक पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। पूज्य गुरुदेव श्री सुरेंद्र कृष्ण गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 151 यजमानों ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान नागेंद्र पुरी गोस्वामी, मनहरण कैवर्त, टकेश्वर साहू और रवि दास जी रहे। आयोजन को सफल बनाने में समस्त शिव भक्तों का विशेष सहयोग रहा। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।


आचार्य रामावतार पुरी गोस्वामी एवं भुनेश्वर गोस्वामी ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। सावन के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की आराधना की।

परम भक्ति, श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुए इस आयोजन ने बहतराई क्षेत्र को हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान कर दिया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
