21 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसबीआई बैंक कोनी के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12,100 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान ‘प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी।
21 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई बैंक कोनी के पीछे बिजली की रोशनी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के फड़ और कब्जे से कुल 12,100 रुपये नगद बरामद किए। इसके अलावा 52 पत्ती ताश एवं एक बोरा-फट्टी भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
दीनू भारती, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवनगर देहानपारा कोनी
गोलू भोई उर्फ विवेक, उम्र 32 वर्ष, निवासी कतियापारा, थाना कोतवाली
राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू, उम्र 23 वर्ष, निवासी छोटी कोनी
मोहित अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी आज्ञा नगर
आर्यन घृतलहरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी मॉडल आईटीआई कोनी
रिंकू कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवनगर उडिया मोहल्ला कोनी
सचिन सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमलीभाठा सरकंडा
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता, सउनि राजेश धार, दीवान भोपसिंह साहू, आरक्षक उदय पाटले, अजय सोनी एवं विजेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
जुआरियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
