20 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार में संत माता अद्दी अम्मा की मीठी स्मृति में मासिक वर्षी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साध-संगत ने दरबार साहिब पहुंचकर संत माता अद्दी अम्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुखमणि साहिब के पाठ से हुई। इसके पश्चात बबल भाई साहेब ने गुरबाणी एवं कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। विश्व कल्याण, सुख-शांति और मानवता की खुशहाली के लिए विशेष अरदास भी की गई।
इस अवसर पर जियाना बजाज, सिमरन लालचंदानी और डॉ. हेमंत कलवानी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर संगत की मौजूदगी में केक काटा गया। सभी ने गुरु का आशीर्वाद लेकर मंगलकामनाएं कीं।

सेवादारों ने बताया कि संत माता अद्दी अम्मा की वर्षी के अवसर पर पांच मोमबत्तियां उनके चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक प्रज्वलित करने की परंपरा है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और गुरु की कृपा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, पूज्य पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, श्रीचंद दयालानी, गंगाराम सुखीजा, सुरेश माधवानी, कन्हैया आहूजा, भगवानदास चंदानी, राजकुमार मनसुखानी, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, मनन, डॉ. सोनम, अक्षय, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अमर लाल संतानी, दिलीप कलवानी, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कलवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा, राखी इदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, राजेंद्र सिंह, अविनाश हिंदूजा, रोशन सहित दरबार साहिब के सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
