20 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 18 अगस्त की दरमियानी रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। संदिग्धों के गोलमोल जवाब देने पर पुलिस ने उनके नाम-पते की जानकारी लेकर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला।
जांच में सामने आया कि रितेश पांडेय के खिलाफ कुल 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि धीरज रजक के खिलाफ 2 मामले दर्ज पाए गए। पुलिस ने दोनों को आदतन बदमाश मानते हुए उनके साथ तीन महिलाओं के खिलाफ भी प्रतिबंधक कार्रवाई की।
पुलिस ने सभी आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
रितेश पांडेय, उम्र 33 वर्ष
धीरज रजक, उम्र 23 वर्ष
तीन महिलाएं
तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध गतिविधियों और आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रतिबंधक कार्रवाई जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
