19 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। पावन सावन माह के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त शिव भक्तों द्वारा पूज्य गुरुदेव श्री सुरेन्द्र कृष्ण गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सावन माह में होने वाले इस विशेष आयोजन को लेकर शिव भक्तों में उत्साह है।
कार्यक्रम 23 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 11 बजे हाई स्कूल बहतराई, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होकर भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनने की अपील की गई है।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए आयोजकों ने नागेन्द्र गोस्वामी, मनहरण केवट, टकेश्वर साहू एवं रवि दास के संपर्क नंबर जारी किए हैं। कार्यक्रम का YouTube Live प्रसारण “Surendra Krishna Giri Ji Maharaj” के माध्यम से भी किया जाएगा।
