19 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/SECL
बिलासपुर। भारत सरकार की पहल ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 18 अगस्त 2026 को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलाई।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

एसईसीएल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
