बिलासपुर। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहिब, सिंधी कॉलोनी से निकली सातवें दिन की प्रभात फेरी ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। 24 नवंबर की सुबह निकली प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी से आनंदपुर साहिब दरबार, हेमू कॉलोनी चौक, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक और पुराना पुल होते हुए सरकंडा पहुंची। यहां से नई पुल और नेहरू चौक के रास्ते वापस दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में महिलाओं एवं सेवादारों ने पानी का छिड़काव करते हुए झाड़ू लगाकर प्रभात फेरी का स्वागत और सेवा की।

प्रभात फेरी का देवकीनंदन चौक पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इसके बाद पूज्य सिंधी पंचायत सरकंडा की ओर से भी संगत का जोरदार अभिनंदन किया गया। दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण एवं सुख-शांति के लिए अरदास की। उल्हासनगर से आए भाई गुरमुख जेठानंद छुगारिया, दिल्ली से आए जितेंद्र सिंह अरोरा, बबल भाई साहब एवं विनोद चावला ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पंचायत प्रमुखों एवं समाजजनों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में समाजजनों से अपील की गई कि दरबार साहिब में निरंतर चल रहे पांच श्री जपजी साहिब के पाठ में शामिल हों और प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु की भक्ति एवं सेवा का लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, विनोद मेघानी, कमल बजाज सहित सभी पांच पूज्य सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष,सुरेश वाधवानी,सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज,अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी,वर्षा सुखिजा ,मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी ,पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल,अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज,बलराम रामानी, डॉक्टर हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह,अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी,साहिल , नंदलाल पोपटानी,सोनिया कलवानी,मनन, डॉक्टर सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी एवं नीलम लालवानी, रोशन, दीपक साहित्या, रोहित जगमालानी, भारत जगमालानी, बब्बू, प्रवेश,साहिल मधवानी एवं अन्य सेवादारी मुख्य रूप से उपस्थित थे
