16अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
हम समस्त भारतीयों को, 140 करोड़ से अधिक देशवासियों को, हमारी यह भारत भूमि और भारत माता प्राणों से भी प्यारी है। हम मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर हैं। सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि स्वतंत्रता दिवस वीर हुतात्माओं, अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। समस्त राष्ट्र उनके सामने कृतज्ञ है।

यह बातें बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के वरिष्ठ लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मार्गदर्शक,जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-3, ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा, बैमा, नगोई सहित कई स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में उपस्थित होकर व्यक्त कीं।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ श्री मुकेश अग्रवाल, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा, मुखराम सूर्यवंशी, ओमप्रकाश श्रीवास, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी यादव, अशोक यादव, श्रीमती इंदुवाला ठाकुर, प्राचार्य धनंजय कुंभकार, सुनीता वस्त्रकर, जायसवाल मैडम, त्रिपाठी मैडम सहित अंचल के हजारों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
