15 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार की जा रही पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों की चेकिंग के दौरान जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश की गड्डी और ₹750 नगद बरामद कर चारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि हेमूनगर चौक के पास कुछ लोग भीड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु नायक (35), रवि यादव (22), दिलीप यादव (35), तीनों निवासी हेमूनगर तोरवा, तथा संदीप राव (36), निवासी गिरजा बाड़ा तारबाहर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और ₹750 नगद जब्त किया। मामले में अपराध क्रमांक 437/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजों और आदतन बदमाशों पर लगातार नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान जारी है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
