15 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अड्डेबाजों के खिलाफ तोरवा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने 14 अगस्त को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नाबालिग सहित चार आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर कुछ युवकों के धारदार हथियार लेकर घूमने और उन्हें लहराने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ललित वर्मा (28), रूपेश यादव (19), राकी यादव (18) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 04 नग लोहे के धारदार चाकू जब्त किए। हथियार बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 438/2026 में धारा 25, 27, अपराध क्रमांक 439/2026 में धारा 25, 27 तथा अपराध क्रमांक 442/2026 में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चाकू और अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जप्ती: 04 नग लोहे के धारदार चाकू।
आरोपी: 03 युवक एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक।
कार्रवाई: आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
