15 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। सिंधी समाज के युवाओं के बहुप्रतीक्षित ‘सिंधु डांडिया धमाल-2026’ को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार 13 अगस्त को रात्रि 8:45 बजे विनायक नेत्रालय हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग, अग्रसेन चौक के पास बिलासपुर में विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सेंट्रल सिंधी युवा विंग के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी ने आगामी सिंधु डांडिया धमाल-2026 की विस्तृत रूपरेखा सदस्यों के समक्ष साझा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य, दमदार और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।

इस बार सिंधु धमाल डांडिया का आयोजन सेंट्रल प्वाइंट इंटरनेशनल (सीपीआई) में किया जाएगा। आयोजन स्थल की दूरी को ध्यान में रखते हुए समाज के सदस्यों की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था भी की गई है।
समाज में जिन लोगों को सीपीआई तक पहुंचने में असुविधा होगी, उनकी सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों से सीपीआई तक आने और वापस जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शहर के निर्धारित स्थानों पर बसें खड़ी रहेंगी, जहां से लोग आसानी से सीपीआई स्थल तक पहुंच सकेंगे और कार्यक्रम के बाद वापस लौट सकेंगे।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों, साथियों एवं युवा सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सहभागिता और कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस मीटिंग को सफल बनाने सेंट्रल सिंधी युवा विंग, बिलासपुर अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी, कार्यकारी अध्यक्ष पवन वाधवानी, सचिव जय गुरनानी, अजय टहिल्यानी, दिनेश नागदेव, अमित जादवानी,दिनेश जोतवानी, मसानगंज वार्ड अध्याक्ष नवीन रूपानी, सिंधी कॉलोनी वार्ड अध्यक्ष राकेश वाधवानी, कश्यप कॉलोनी वार्ड अध्यक्ष राहुल वाधवानी, यदुनंदन नगर वार्ड अध्यक्ष भूपेंद्र श्यामनानी, हेमूनगर वार्ड अध्यक्ष आकाश रोहरा,विशाल पमनानी, राहुल छुगानी, विजय वाधवानी, बंटी जैसवानी, सुरेश भोजवानी, राजू टेकचंदानी, सन्नी वाधवानी, जैकी छुगानी, रवि तोलानी, नवीन लालवानी, राकेश (रौकी) वाधवानी, रवि डोडानी, नितिन पृथ्यानी, राज ( शेरू) तिलवानी, निखिल सुखीजा, सौरभ चौधरी,कुमार पोपटानी, शंकर रेलवानी, नितेश रामानी, नवीन जीवनानी,कमल मोटवानी
सिंधु सेवा मंडली के अध्यक्ष सुनील आहूजा उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि इस वर्ष सिंधु डांडिया धमाल-2026 को सिंधी समाज की संस्कृति, एकता और युवा ऊर्जा का भव्य उत्सव बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को लेकर समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सेवा मंडली के अध्यक्ष सुनील आहूजा सिंधु धमाल डांडिया 2026 की बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सेंट्रल सिंधी युवा विंग के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।
बैठक के दौरान उन्होंने समाज के एक बच्चे को बोन मैरो (अस्थि मज्जा) की आवश्यकता होने की जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों सहित पूरे सिंधी समाज से आगे बढ़कर बच्चे की मदद करने और इस कठिन समय में परिवार का सहयोग करने की भावपूर्ण अपील की।
उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सेवा भावना ही किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
