14 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा थाना क्षेत्र के चिन्हांकित अड्डेबाजी स्थलों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।
इसी दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर तत्काल कार्रवाई की, जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को सख्त हिदायत देते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल कश्यप (20), आशीष प्रमाणित उर्फ आशु (22), रिजवान खान (21), मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल (24), अभिषेक साहू (34), प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू (34) और नीलकमल केंवट उर्फ नीलू (24) शामिल हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
