13 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी पुलिस कार्रवाई के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने पचरी घाट के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पचरी घाट के पास दीपक लहरे नामक युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दीपक लहरे पिता विसम्बर लहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजय नगर, राजेश किराना दुकान के पास, सिविल लाइन, बिलासपुर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
